Categories: Uncategorized

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया आपदा में अपनों को खोने का दर्द

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

समर्थ-2025 के तहत कलाकारों ने लोगों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संदर्भ में समर्थ-2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।समर्थ-2025 के तहत सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान की इस कड़ी में आज हिम आधार कला मंच नालदेहरा के कलाकारों द्वारा समरहिल वकसुम्पटी, पूजा कला मंच शगीन के कलाकारों द्वारा मशोबरा बाज़ार व घणाहट्टी बाज़ार शिव कल्चरल ट्रूप हलोग धामी के कलाकारों द्वारा धामी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाडगी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धामी, सुरधानी कला केन्द्र टूटू के कलाकारों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला। पीरन, जय देव कुर्गण कला मंच मढोड घाट के कलाकारों द्वारा सुन्नी खटनौल व बसंतपुर, त्रिमूर्ति रंग मंच तारा देवी के कलाकारों द्वारा चयोग व ठियोग कॉलेज, दि बिगर्नस, नव बहार शिमला के कलाकारों द्वारा कोटगढ बस अड्डा व किंगल बाजार, वंदना कला रंग मंच शगीन के कलाकारों द्वारा ज्यूरी बस अड्डा व रामपुर पुराना बस अड्डा, भगवती सांस्कृतिक मण्डल चौपाल के कलाकारों द्वारा नेरवा बाज़ार व नेरवा पब्लिक स्कूल, स्वर साधना कला संस्था पधोग शिमला के कलाकारों द्वारा सरस्वती नगर व आईटीआई जुबल, शिव रंजनी सांस्कृतिक दल बलग के कलाकारों द्वारा सीमा कॉलेज रोहडू व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राहडू तथा जयश्वरी लोक नृत्य कला मंच ठियोग के कलाकारों द्वारा कलबोग व प्रगति नगर गुम्मा में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से स्थानीय लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आगजनी जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।उन्होंने लोगों को भूकंप की तैयारी और सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले उपायों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने आपदा के समय लोगों को बचाव के उपायों तथा टोल फ्री नंबर 108, 101, 100, 1077 के बारे में अवगत करवाया और नुक्कड़ नाटक व गीत- संगीत के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाएं।इस अवसर पर प्रगति नगर के प्रधान राजेंद्र, ज्यूरी बस अड्डा में उपप्रधान अरुण शर्मा, कलबोग में नायब तहसीलदार प्रेमचंद पेनाईक, किंगल बाजार के पटवारी नरोत्तम,  सरस्वती नगर के पटवारी नीरज कुमार, नेरवा बाजार में नगर पंचायत की प्रधान वनिता देवी, नेरवा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य निशा कुमारी, तथा काफी संख्या में लोग स्थानीय उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस…

4 minutes ago

कालाबाजारी पर लगाम, हिमाचल में गैस सिस्टम हुआ पारदर्शी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…

1 hour ago

बिजली सब्सिडी बहाल: 300 यूनिट तक फिर सस्ती बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश…

7 hours ago

भगवान कहलाने वाला डॉक्टर बना तस्कर: नाहन चिट्टा केस में चौंकाने वाला खुलासा

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक…

17 hours ago

पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बदलाव के नियम पर हाईकोर्ट की रोक

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले आरक्षण रोस्टर को…

21 hours ago

नाहन में 19 जुलाई को होगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में…

22 hours ago