Categories: Uncategorized

भरोग बनेड़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 27 बोतल अवैध शराब बरामद

श्री रेणुका जी (हेमंत चौहान, संवाददाता),
थाना श्री रेणुका जी पुलिस ने पंचायत भरोग बनेड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के घर से 27 बोतल देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से शराब को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि भरोग बनेड़ी निवासी नरेंद्र कुमार अपने घर में अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रियंका चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसने पंचायत भरोग बनेड़ी में आरोपी के घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से 27 बोतलें बरामद हुईं, जिनमें कुछ देसी शराब की तथा कुछ अंग्रेजी ब्रांड की बोतलें शामिल थीं। पुलिस ने इन सभी बोतलों को कब्जे में लेकर मौके पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी प्रियंका चौहान ने बताया कि आरोपी नरेंद्र कुमार के खिलाफ इससे पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी काफी समय से इस क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा था। पुलिस को इस संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के समय पर न पहुंचने के कारण तलाशी अभियान में लगभग दो घंटे की देरी हुई, जिससे इस बात की संभावना जताई जा रही है कि देरी के चलते शराब की बरामदगी अपेक्षाकृत कम रही। यदि समय रहते तलाशी की कार्रवाई शुरू की जाती तो संभवतः अधिक मात्रा में अवैध शराब बरामद की जा सकती थी। थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और यदि किसी क्षेत्र में इस तरह की कोई अवैध गतिविधि हो रही है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने कहा कि थाना श्री रेणुका जी पुलिस टीम ने भरोग बनेड़ी में की गई छापेमारी के दौरान 27 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

3 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

12 hours ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

14 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

1 day ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

1 day ago

बिना FASTag टोल देना पड़ेगा महंगा, 10 अप्रैल से UPI भुगतान पर 25% अतिरिक्त शुल्क

ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने…

1 day ago