Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब पुलिस ने देर रात 3120 कैप्सूल के साथ दबोचे दो आरोपी

पांवटा साहिब (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को 3120 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति सूरजपुर क्षेत्र में नशीले कैप्सूल की खेप लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पांवटा साहिब की अगुवाई में पुलिस टीम ने सूरजपुर में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने सुन्नी सैनी (28) पुत्र बलु राम और अशोक (39) पुत्र अंतू राम, दोनों निवासी रूहलकी, तहसील बहत, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को मौके से काबू किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 3120 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस नशा तस्करी की हर कड़ी को तोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाइयाँ भविष्य में भी जारी रहेंगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

2 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

24 hours ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago