Uncategorized

सिरमौर पुलिस की नशे के सौदागरों पर ‘आर्थिक चोट’: ₹4.43 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत, जिला सिरमौर पुलिस ने नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अपना विशेष अभियान तेज कर दिया है। यह कार्रवाई अब केवल अपराधियों की धर-पकड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध कारोबार से अर्जित उनकी आर्थिक जड़ों पर भी सीधी चोट कर रही है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया, अब तक कुल छह मामलों में अपराधियों की ₹4 करोड़ 43 लाख 31 हजार 551 रुपये (₹4,43,31,551.53) की नकदी और अवैध संपत्ति को सक्षम प्राधिकारी से सीज/फ्रीज करने की मंजूरी प्राप्त करने में बड़ी सफलता मिली है।इस अभियान के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई पावंटा साहिब के कुख्यात तस्कर संजय कुमार उर्फ संजू पर की गई है। संजय कुमार, जिसके पास से 2017 में 40.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी और जो बार-बार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया गया था, उसे पहले PIT ND&PS Act के तहत जेल भेजा गया था।डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में गठित वित्तीय जांच (FI) टीम ने गहन जांच के बाद ND&PS अधिनियम के तहत उसकी ₹1,34,79,508.37 रुपये की आपराधिक संपत्ति को अंतिम रूप से जब्त करने की पुष्टि की।डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में गठित वित्तीय जांच (FI) टीम ने गहन जांच की, तो पता चला कि संजय कुमार ने नशे के धंधे से करोड़ों की संपत्ति जमा की थी। ND&PS अधिनियम के तहत उसकी अवैध संपत्ति जब्त करने की गयी है। जब्त की गई संपत्तियों में सबसे बड़ी राशि उसके घर से बरामद ₹59 लाख 10 हजार से अधिक की नकद राशि है। इसके अतिरिक्त, उसके बैंक ऑफ बड़ौदा (पाँवटा साहिब) और एसबीआई (पाँवटा साहिब) के खातों में जमा राशि (क्रमशः ₹21,244.94 और ₹41,778.00) को भी सीज किया गया है। उसकी पत्नी पूनम का एक्सिस बैंक (पाँवटा साहिब) में जमा ₹26,245.43 भी जब्त किया गया है।नकदी और बैंक बैलेंस के अलावा, दो महंगे वाहन (Hyundai Venue और Bol Maxx Pickup), एक Honda Activa, और उसकी पत्नी के नाम पर देवीनगर में स्थित मकान (जिसमें ग्राउंड, फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर अवैध निर्माण हुआ था) और प्लॉट/जमीन के दो हिस्से भी जब्त किए गए हैं।संजय कुमार के अलावा, सिरमौर पुलिस ने पाँच अन्य अलग-अलग मामलों में भी वित्तीय अन्वेषण (Financial Investigation) के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इन मामलों में अपराधियों की कुल ₹3.08 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियों को सीज/फ्रीज किया जा चुका है, जिसमें व्यक्तिगत रूप से ₹95 लाख, ₹70.70 लाख, ₹54 लाख, ₹52.72 लाख और ₹35.99 लाख की नकदी/संपत्ति शामिल है।सिरमौर पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों की आर्थिक रीढ़ पर सीधे प्रहार के रूप में देखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, “हमारी लड़ाई अब सिर्फ तस्करों के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन वित्तीय लाभों के खिलाफ भी है जो इस अवैध व्यापार को बढ़ावा देते हैं।”पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशीली दवाओं से संबंधित कोई भी विश्वसनीय सूचना साझा करके इस अभियान में सहयोग जारी रखें।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात बच्ची की टांग टूटने का आरोप, पिता ने डॉक्टर के निलंबन की मांग उठाई

ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…

11 hours ago

माजरा में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से खेप लाने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…

1 day ago

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…

1 day ago

खाई में मिली बाइक समेत युवक की लाश, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…

1 day ago

कांगड़ा के बालकरूपी में रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी, टांग में लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…

3 days ago

राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

4 days ago