Categories: Uncategorized

आपदा न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर शारबो में विशेष कार्यक्रम आयोजित — पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल

किन्नौर (सुरजीत नेगी,संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर के शारबो में आज आपदा न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  किन्नौर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला की विभिन्न पंचायतों के आपदा स्वयंसेवियों को आपदा कीट  वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडेंट, होमगार्ड,  सुरेश चौहान ने की।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए  चौहान ने कहा कि आपदा प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण स्तर पर आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया दी जाए तो जन-धन की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने आपदा स्वयंसेवियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने और संकट की स्थिति में तत्परता से कार्य करने में करें।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षण समन्वयक श्री सौरभ धीमान ने जानकारी दी कि जिला में आपातकालीन तैयारी को सुदृढ़ बनाने और आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला की सभी 73 पंचायतों में आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र  स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, जिसके प्रथम चरण में सांगला, सपनी, पूह, पंगी, सुंगरा, ऊरनी और रूपी सहित 08 पंचायतों को आपदा कीट प्रदान किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि प्रत्येक आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र में प्राथमिक उपचार किट, रस्सी, हेलमेट, तिरपाल, टॉर्च, फर्स्ट-एड सामग्री, जीवनरक्षक उपकरण तथा  आवश्यक संचार साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इन केंद्रों की स्थापना से पंचायत स्तर पर आपदा से निपटने की तैयारी में उल्लेखनीय सुधार होगा और राहत-बचाव कार्यों की गति में वृद्धि होगी।कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न पंचायतों के प्रधान एवं जनप्रतिनिधि, होमगार्ड, राजस्व विभाग तथा अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान स्वयंसेवियों को आपदा से निपटने के व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी भी प्रदान की गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

1 hour ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

1 hour ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

1 hour ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

7 hours ago

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

8 hours ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

8 hours ago