Uncategorized

बंजार विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी के विरोध में कल बंजार मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन

बंजार (आशा डोगरा, सब एडिटर),
बरसात थमे एक माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन बंजार विधानसभा क्षेत्र में सामान्य जीवन अब भी दुष्कर बना हुआ है। क्षेत्र की मुख्य सड़क एनएच-305 सहित अधिकांश ग्रामीण मार्ग अभी भी ठप पड़े हैं, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पा रही है।

ऐसे हालात में बंजार विधानसभा क्षेत्र की निरंतर अनदेखी और उपेक्षा के विरोध में कल बंजार मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी विधायक सुरेंद्र शौरी ने मीडिया से साझा की। विधायक शौरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार क्षेत्र की जनता की पीड़ा से पूरी तरह बेपरवाह हो चुकी है। सड़कों की बदहाल स्थिति, ठप यातायात व्यवस्था और राहत पैकेज की अनुपलब्धता — सरकार की पूर्ण असंवेदनशीलता को उजागर करती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केवल मंडी जिले के लिए विशेष आपदा राहत पैकेज जारी किया है, जबकि बंजार क्षेत्र में करीब 600 मकान ध्वस्त हुए हैं और सैकड़ों परिवार अब भी पुनर्वास की प्रतीक्षा में हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार ने बंजार की अवस्थिति को ही नकार दिया है। विधायक शौरी ने स्पष्ट कहा कि अब बंजार क्षेत्र की जनता चुप नहीं बैठेगी।
सरकार को या तो क्षेत्र के साथ न्याय करना होगा, या जनता के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से आह्वान किया है कि कल प्रातः 11 बजे तक बंजार मुख्यालय पहुँचकर धरना-प्रदर्शन में भाग लें, ताकि यह आंदोलन सरकार तक एक स्पष्ट, सशक्त और निर्णायक संदेश पहुँचा सके — कि बंजार अब अपनी अनदेखी और अन्याय को स्वीकार नहीं करेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

3 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago