Uncategorized

अनुपमा शर्मा ने 6 किलोमीटर दौड़ में किया प्रथम स्थान हासिल,स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई ,स्कूल की आठ छात्राओं ने भी लिया हिस्सा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हमीरपुर में समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के दौरान दौड़ का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर 14 अक्तूबर को सुबह साढे छह बजे हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में चार 17 से 40 आयु वर्गों के लिए दौड़ प्रतियोगिता ‘रन फॉर रेजिलियंस’ में राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर की प्रवक्ता (अंग्रेजी विषय) अनुपमा शर्मा ने क्रॉस कंट्री में प्रथम स्थान हासिल किया है।स्कूल की आठ छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में दौड़ प्रतियोगिता ने हिस्सा लिया। इसमें कक्षा आठ की संजना ने टॉप 10 में स्थान हासिल कर नगद राशि भी प्राप्त की।स्कूल प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने अनुपमा की जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं की। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल के लिए गर्व की बात है कि हमारी शिक्षिका ने जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा स्कूल की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया है। हमारे स्कूल की छात्राएं समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहती है।।शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों के लिए छात्राओं को मंच मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता है।विजेता अनुपमा शर्मा ने कहा आज के समय में स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ दिनचर्या होना जरूरी है। पढ़ाई के साथ साथ हमें खेलों अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहना चाहिए । मेरे स्कूल की छात्राओं ने दौड़ में हिस्सा लिया । उन्हें प्रेरित करने के लिए मैंने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।व्यायाम मेरे जीवन में अहम भूमिका निभाता है। इससे पहले भी वर्ष 2019 में देहरादून में आयोजित नेशनल मास्टर गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मैडल और 5 किलोमीटर और 8 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता है।उन्होंने बताया इस दौड़ को उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया था जबकि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत ठाकुर ने विजेता उप विजेताओं को सम्मानित किया।अनुपमा शर्मा ने कहा कि समर्थ-2025 मुख्य उद्देश्य आम लोगों को आपदा से बचाव के प्रति जागरुक करना है।स्कूल स्टाफ सीमा डोगरा, राजेंद्र शर्मा, सुशील बन्याल, सुदर्शन भारद्वाज, अमिता शर्मा और कर्ण ने भी बधाई दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस…

5 minutes ago

कालाबाजारी पर लगाम, हिमाचल में गैस सिस्टम हुआ पारदर्शी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…

1 hour ago

बिजली सब्सिडी बहाल: 300 यूनिट तक फिर सस्ती बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश…

7 hours ago

भगवान कहलाने वाला डॉक्टर बना तस्कर: नाहन चिट्टा केस में चौंकाने वाला खुलासा

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक…

18 hours ago

पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बदलाव के नियम पर हाईकोर्ट की रोक

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले आरक्षण रोस्टर को…

21 hours ago

नाहन में 19 जुलाई को होगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में…

22 hours ago