Uncategorized

रोटरी क्लब नाहन ने सरकारी हाई स्कूल में वितरित किए 138 ऊनी स्वेटर

नहान (संध्या कश्यप,संवाददाता)

 नाहन रोटरी क्लब ने महिपुर स्थित सरकारी हाई स्कूल में 138 ऊनी स्वेटर वितरित किए, जो छात्रों के लिए ठंड के मौसम में एक महत्वपूर्ण उपहार साबित होंगे। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने कहा कि रोटरी क्लब एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन है, जो विश्व भर में सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के विकास और कल्याण के लिए काम करता है। उन्होंने बताया कि यह स्वेटर देने का कार्य दिवाली के इस पावन अवसर पर छात्रों को समर्पित एक विशेष उपहार के रूप में किया गया है। मनीष जैन ने छात्रों से अनुरोध किया कि वे अपने भविष्य को सुरक्षित एवं उज्जवल बनाने के लिए नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं।बीडीसी अध्यक्ष अनिता देवी ने रोटरी क्लब नाहन की इस सामाजिक पहल की प्रशंसा की और क्लब के सदस्यों को इस परोपकारी काम के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में रोटेरियन नीरज गुप्ता, ललित शर्मा, एवं सुनील शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। स्कूल के प्राचार्य सूरज कालसी, एसएमसी अध्यक्ष संजीव, बागमती देवी, सरोज बाला समेत कई ग्रामीणजन भी आयोजन में मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब नाहन की समाज कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और साथ ही स्थानीय समुदाय के बीच एकजुटता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस…

6 minutes ago

कालाबाजारी पर लगाम, हिमाचल में गैस सिस्टम हुआ पारदर्शी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…

1 hour ago

बिजली सब्सिडी बहाल: 300 यूनिट तक फिर सस्ती बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश…

7 hours ago

भगवान कहलाने वाला डॉक्टर बना तस्कर: नाहन चिट्टा केस में चौंकाने वाला खुलासा

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक…

18 hours ago

पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बदलाव के नियम पर हाईकोर्ट की रोक

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले आरक्षण रोस्टर को…

21 hours ago

नाहन में 19 जुलाई को होगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में…

22 hours ago