Uncategorized

श्याम संगीत सम्मेलन समिति कुल्लू द्वारा श्रद्धासुमन कार्यक्रम का आयोजन

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

दिनांक 12 अक्तूबर 2025 रविवार को श्याम संगीत सम्मेलन समिति कुल्लू द्वारा सूत्रधार कला संगम कुल्लू के सभागार में प्रो० श्याम लाल ठाकुर की 15वीं पूण्यतिथि पर श्रद्धासुमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में प्रो० श्याम लाल ठाकुर को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये । इस कार्यक्रम में मैडम बाला जॉनसन प्रबंध निदेशक तारा इंटरनेशनल स्कूल रायसन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की । श्याम संगीत सम्मेलन समिति के अध्यक्ष डॉ० सुरत ठाकुर द्वारा मुख्यातिथि को कुल्लवी परम्परा अनुसार सम्मानित किया गया । इस अवसर पर श्याम संगीत सम्मेलन समिति के अध्यक्ष डॉ० सुरत ठाकुर ने अपने स्वागत भाषण में आये हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और प्रो० श्याम लाल ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि गुरु जी की चार पीढ़ियाँ अब तक निरंतर शिक्षा दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं और वर्तमान में सूत्रधार संगीत अकादमी के प्राचार्य पं० विद्यासागर की देखरेख में यह सिलसिला चला हुआ हैं तथा इसको आगे बढ़ाने के लिए सूत्रधार कला संगम का सदैव योगदान रहा हैं । इस कार्यक्रम में सूत्रधार संगीत अकादमी के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें अर्पिता, विजय, अनुष्का, निशांत गौतम, संजय, लक्ष्मी, क्षितिज, जीवन बुडाल व खुशबू भारद्वाज द्वारा बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई । कार्यक्रम का मंच संचालन सुंदर श्याम महंत द्वारा बखूबी निभाया गया । इस कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि सूत्रधार कला संगम के अंतर्गत कला संस्कृति के संरक्षण संवर्धन सहित समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत हैं और निरंतर रूप से यहाँ सूत्रधार संगीत व नृत्य अकादमी के साथ-साथ विविध विधाओं का आयोजन भी किया जाता रहता हैं । इस अवसर पर श्याम संगीत सम्मेलन समिति के अध्यक्ष डॉ० सुरत ठाकुर, जया जॉनसन, धीरा जॉनसन, मथान, मंजू, विद्या, संगीता आचार्य, प्रीति नेगी, नीलो सूद, गिरिराज, निशांत गौतम, कैप्टेन रणधीर सिंह सल्हुरिया, सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगिन्दर सिंह, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव मंजू शर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य सुंदर श्याम महंत व पं० विद्या सागर, आमंत्रित सदस्य जीवन बुडाल व संजय तथा प्रबन्धक उत्तम चन्द उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात बच्ची की टांग टूटने का आरोप, पिता ने डॉक्टर के निलंबन की मांग उठाई

ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…

16 hours ago

माजरा में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से खेप लाने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…

1 day ago

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…

1 day ago

खाई में मिली बाइक समेत युवक की लाश, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…

2 days ago

कांगड़ा के बालकरूपी में रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी, टांग में लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…

4 days ago

राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

4 days ago