Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में पीटीए की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी गठित

ब्यूरो रिपोर्ट, राजगढ़

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में आज अभिभावक शिक्षक संघ की आम सभा का आयोजन किया गया | जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य राजेन्द्र वर्मा ने की | सबसे पहले प्रोफेसर रमेश चौहान ने सभी शिक्षकों व अभिभावकों का स्वागत किया | उसके बाद पीटीए फण्ड के आय व्यय का ब्यौरा सभी ने पढकर सुनाया | उसके बाद महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा पीटीए की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया | नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष अनिल पुंडीर को चुना गया | उपाध्यक्ष पद के लिए हरदेव कुमार, जनरल सेक्रेटरी प्रोफेसर रमेश चौहान, जॉइंट सेक्रेटरी सुखदेव पुंडीर, चीफ एडवाइजर एम के कौशल, टेक्निकल एक्सपर्ट्स अनिल कुमार, सुरजीत ठाकुर को चुना गया | इसके अलावा शिक्षक वर्ग में सदस्य डॉ गीतिका ठाकुर, डॉ अभिषेक कुमार, प्रोफेसर विनोद कुमार और अभिभावक वर्ग में सदस्य अरुण ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, राजेश ठाकुर, गुरदयाल शर्मा चुने गये | आम सभा में अभिभावक वर्ग के अतिरिक्त महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा |

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

6 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago