Uncategorized

आपदा में जनता बेहाल, कांग्रेस कर रही ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ की नौटंकी — विधायक सुरेंद्र शौरी

बंजार (आशा डोगरा, कुल्लू),
जहाँ एक ओर प्रदेश की जनता अभी तक भीषण आपदा की मार झेल रही है, सैकड़ों परिवार बेघर हैं, सड़कें और खेत तबाह पड़े हैं — वहीं कांग्रेस पार्टी को जनता की नहीं, सत्ता की चिंता सताने लगी है।
“वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाकर कांग्रेस ने यह साफ़ कर दिया है कि उसे न जनता के दर्द से कोई लेना-देना है, न राहत और पुनर्वास कार्यों से — उसका एकमात्र एजेंडा सस्ती राजनीति और नौटंकी करना रह गया है।

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जब प्रशासन और आम लोग मलबा हटाने में जुटे हैं, कांग्रेस के नेता पोस्टर चिपकाने और झंडे लहराने में व्यस्त हैं।
आधारहीन मुद्दों को हवा देना व अपनी तथा जनता का ऊर्जा व्यर्थ करना ही कांग्रेस सरकार की वास्तविक नीति है।
“कांग्रेस को शायद लगा है कि राहत सामग्री से ज़्यादा असरदार राहत जनता का ध्यान भटकाना रहेगा, उन्हें समझना चाहिए कि जनता अब पोस्टरों से नहीं, मदद से राहत चाहती है।”

शौरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज उस मोड़ पर पहुँच चुकी है जहाँ न उसके पास संवेदना बची है, न ज़मीन।
“जनता की पुकार के बीच ‘गद्दी छोड़’ का राग अलापना बताता है कि कांग्रेस नेताओं की संवेदनाएँ अब सिर्फ माइक और मंच तक सीमित रह गई हैं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता दिन-रात राहत कार्यों में लगे हैं, जबकि कांग्रेस को आपदा में भी अवसर नज़र आता है।
“कांग्रेस के पास अब न नीति बची है, न नीयत — बस नारा ही शेष है, और वह भी जनता के ग़ुस्से में खो जाएगा।”

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

6 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago