Uncategorized

सिरमौर में शिक्षक की गाडी से 10 शीशी नशीले सिरप बरामद

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

सिरमौर में शिक्षक की गाडी से 10 शीशी नशीले सिरप बरामद, शिक्षक को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस पांवटा पुलिस ने बीते कल एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में एक अध्यापक को कोरेक्स की अवैध तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान यादवेन्द्र सिंह पुत्र हुक्म सिंह निवासी वरदान भवन, नजदीक पुलिस कॉलोनी, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने गर्ल्स स्कूल के समीप संदिग्ध स्थिति में खड़ी एक मारुति बलेनो (नंबर HP71-6317, बरंग ग्रे रंग) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 10 प्लास्टिक की शीशियां (प्रत्येक 100 एमएल) ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड और कोडीन फॉस्फेट सिरप (Lykarex-T cough syrup) बरामद की गईं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खांसी की दवा अत्यधिक नशीले तत्वों से युक्त होती है, जिसका प्रयोग नशे के रूप में भी किया जाता है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी एक अध्यापक के रूप में कार्यरत है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इन दवाओं की सप्लाई कहां और किसे करता था।
डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कार्रवाई तय होगी। उन्होंने कहा कि शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

10 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

10 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

10 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

11 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

12 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

12 hours ago