मुख्य समाचार

चम्बा के किहार क्षेत्र की किलोड़ पंचायत में आसमानी गिरने से करीब 11 मवेशियों की मौत

चम्बा (ओपी शर्मा, संवाददाता),

चम्बा जिले के किहार क्षेत्र की किलोड़ पंचायत में आसमानी गिरने से करीब 11 मवेशियों की मौत हो गई। इसके अलावा इस आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवती की बाजू में चोटें आई हैं। युवती को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल किहार पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल काॅलेज चम्बा रैफर कर दिया गया है। वहां युवती की हालत ठीक है।

बता दें कि दो दिन से हो रही लगातार तेज बारिश के चलते मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे किलोड़ पंचायत के थतीधर स्थित अधवारी में अचानक आसमानी बिजली गिर गई। घटना में जखराल गांव के निवासी पवन पुत्र कन्हैया की 7 भेड़ें, 1 गाय और 1 बैल तथा मुकेश कुमार पुत्र कंठ निवासी जखराल के 2 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पवन कुमार की 21 वर्षीय बेटी भारती राणा को बिजली का हल्का झटका महसूस हुआ। लड़की की एक बाजू सुन्न हो गई है। घटना के समय दोनों परिवारों के सदस्य अपने मवेशियों के साथ अधवारी में ही मौजूद थे। गनीमत यह रही कि वे सभी सुरक्षित हैं।

किलोड़ पंचायत प्रधान मंजू बाला ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे मौसम में सावधानी बरतें। ऐसी किसी प्रकार की घटना की सूचना पंचायत व प्रशासन को तुरंत करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

21 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago