Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में “योग सर्वोदय” थीम के तहत आज एक दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा कार्यालय व आयुष विभाग राजगढ़ के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 30 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं विद्यार्थियों के साथ योग के विविध आसनों का अभ्यास किया और नियमित योग करने के शारीरिक व मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला।आयुष विभाग के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को योग की महत्ता, स्वास्थ्य में इसकी भूमिका तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान विधियों का अभ्यास कराया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग को उनके जीवनशैली का हिस्सा बनाना था। विद्यार्थियों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे एक लाभकारी व प्रेरणादायक अनुभव बताया।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

1 hour ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

3 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

4 hours ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

4 hours ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

4 hours ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

6 hours ago