Uncategorized

वॉलीबॉल में नौहराधार की ऐतिहासिक जीत — राजगढ़ को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की

राजगढ़ (निशेष शर्मा,संवाददाता),

विद्यालय बोगधार के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं (अंडर-19 आयु वर्ग) का समापन कल हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में जिले के सभी आठ खंडों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने-अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।इस वर्ष की प्रतियोगिताओं में कई ऐतिहासिक परिणाम देखने को मिले। जहां वॉलीबॉल में नौहराधार जोन ने कड़े मुकाबले में परंपरागत विजेता राजगढ़ जोन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं कबड्डी में पोंटा साहिब जोन ने शिलाई जोन को फाइनल में पराजित कर खिताब जीता।खो-खो प्रतियोगिता में नाहन जोन ने राजगढ़ जोन को मात दी।योग प्रतियोगिता में राजगढ़ जोन के सनौरा विद्यालय ने प्रथम तथा नौहराधार विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता प्रभारी प्रताप ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन में खिलाड़ियों ने अत्यंत अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया।नौहराधार खंड प्रभारी मधु पुंडीर ने वॉलीबॉल की ऐतिहासिक जीत पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों हिमांशु चौहान, वीरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, सुरेंद्र कुमार, महिपाल पुंडीर, यशपाल ठाकुर और बृज ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि नौहराधार ने लंबे अंतराल के बाद वॉलीबॉल में शानदार वापसी की है।समापन समारोह के मुख्य अतिथि जलशक्ति विभाग नौहराधार के अधिशासी अभियंता अजय वर्मा रहे। इस अवसर पर संगठन सचिव गुमान सिंह, संगड़ाह खंड पंचायत समिति अध्यक्ष तेजेंद्र कमल, हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ के राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, चौकर पंचायत प्रधान शशि कमल चौहान, केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव सुनील कमल, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रोहित शर्मा, केंद्र मुख्य अध्यापक रूपराज कमल, जय प्रकाश चौहान, सोमदत्त सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता हिमांशु चौहान ने मुख्य अतिथि, प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, स्थानीय व्यापार मंडल, ग्राम पंचायत, महिला मंडल, युवा मंडल सहित सभी सहयोगी विभागों एवं क्षेत्रवासियों का प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

19 minutes ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

6 days ago