Uncategorized

सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को दिया अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का निमंत्रण

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने आज दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें उत्सव में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि कुल्लू दशहरा देव संस्कृति और लोक आस्था का अद्वितीय पर्व है, जो सम्पूर्ण विश्व में हिमाचल प्रदेश की पहचान के रूप में स्थापित है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी।
विधायक ने कहा कि इस वर्ष मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश विशेषकर जिला कुल्लू को भारी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के गंभीर प्रयासों से राहत और पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर चलाए गए, जिससे जीवन पटरी पर लौट सका। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा का आयोजन “आपदा से उत्सव की ओर – कुल्लू दशहरा, उम्मीद की ज्योति” के रूप में लोगों को आगे बढ़ने को दिशा देगा। यह उत्सव आपदा प्रभावितों को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2025 तक ढालपुर मैदान, कुल्लू में आयोजित किया जाएगा और उत्सव के सफल आयोजन की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी हैं। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान देवी-देवताओं की शोभायात्राएँ, सांस्कृतिक संध्याएँ, स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम, प्रदर्शनी, व्यावसायिक मेले तथा देव समाज की परंपरागत रस्में मुख्य आकर्षण रहेंगी।

उत्सव समिति के अध्यक्ष ने बताया कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए व्यापक स्तर पर सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। विशेष रूप से यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व स्वच्छता पर प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा केवल सांस्कृतिक पर्व ही नहीं, बल्कि यह आपसी भाईचारे, शांति और समृद्धि का संदेश देने वाला उत्सव है, जो हिमाचल की देव संस्कृति की अनूठी झलक प्रस्तुत करता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

19 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

3 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago