Uncategorized

पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे पर मैहला पुल के समीप रेन शैल्टर में एक व्यक्ति से 316 ग्राम चरस बरामद

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंबा पुलिस को शनिवार रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईयू जिसकी अगवाई मुख्य आरक्षी प्रवेश शर्मा कर रहे थे नाकाबंदी के दौरान पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे पर मैहला पुल के समीप रेन शैल्टर में एक व्यक्ति से 316 ग्राम चरस बरामद की।जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को पुलिस रूटीन गस्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि रेन सेल्टर के पास खड़ा एक युवक पुलिस वाहन को देखकर घबराते हुए छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस को युवक की हरकतें संदिग्ध लगी और मौके पर वाहन रोक कर पूछताछ की। पुलिस द्वारा जब देर रात यहां खड़े होने का कारण युवक से पूछा गया तो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक के आधार पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से कुल 316 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक की पहचान 24 वर्षीय राहुल पुत्र प्रेम राज निवासी सरोथा डाकघर सुनारा उप तहसीलदार धरवाला जिला चंबा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सदर चंबा में मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने की है । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि नशे के खिलाफ चंबा पुलिस का विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसमें जनता का सहयोग भी मिल रहा है और इसी की बदौलत पुलिस को कई मामलों में सफलता प्राप्त हुई है। एसपी चंबा ने कहा है कि जिले में नशा समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है और इसे जड़ से समाप्त करना पुलिस की प्राथमिकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

20 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

3 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago