रेणुकाजी (हेमंत चौहान, संवाददाता),
रोड सेफ्टी क्लब, थाना श्री रेणुका जी के अंतर्गत आज एक विशेष बैठक का आयोजन थाना प्रभारी प्रियंका चौहान की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापार मंडल व अन्य संबंधित पक्षों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में दुकानदारों के लिए लोडिंग व अनलोडिंग का समय निश्चित करने के साथ ही व्यापारियों से अतिक्रमण न करने और पुलिस को सहयोग देने का अनुरोध किया गया। मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण और अवैध पार्किंग रोकने के निर्देश भी दिए गए।थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि अवैध खनन व माइनिंग से जुड़ी गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने पर न्यूनतम ₹25,000 तक का जुर्माना और वाहन को जब्त किया जाएगा, जिसे केवल कोर्ट के आदेश पर छोड़ा जाएगा।जलालपुर के पास नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। बाजार क्षेत्र में स्कूल समय (सुबह और शाम) के दौरान पार्किंग व लोडिंग-अनलोडिंग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।रोड सेफ्टी क्लब ने यह भी कहा कि वह लोगों को सुरक्षा व्यवस्था और सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर रहेगा। त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन चालकों को आवश्यक सावधानियां बरतने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। कुछ ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित किए गए हैं, जहां बैरिकेड्स, साइड मिरर और क्रैश बैरियर लगाने का प्रावधान किया जाएगा।अंत में, थाना प्रभारी ने बैठक में उपस्थित लोगों से उनके सुझाव सुने और विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…