घुमारवीं (जीवन सिंह ,संवाददाता),
भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़े के तहत चेतना संस्था विजयपुर में दिव्यांगजन एवं विशिष्ट व्यक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों और विशिष्ट जनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने की। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में चेतना संस्था की संस्थापिका, एशिया पैसिफिक की चेयरपर्सन और स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा डॉ. मल्लिका नड्डा उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। इस अवसर पर सेऊ गांव के रिटायर्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णा नंद के बेटे कार्तिक को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्तिक ने विपरीत शारीरिक परिस्थितियों के बावजूद यूपीएसई की तैयारी कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके जज्बे की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. मल्लिका नड्डा और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा अमरपुर के राम दास, औहर के वेद प्रकाश व रिटायर्ड सीएमओ डॉ कृष्णा नंद सहित अन्यों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की प्रेरणा हैं। उनके आत्मविश्वास और मेहनत से हम सभी को सीखने की जरूरत है। चेतना संस्था ऐसे मंच प्रदान कर रही है, जहां से विशेष जरूरत वाले बच्चे आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा समाज सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस तरह के कार्यक्रम हमें संवेदनशील बनाते हैं और समाज में सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाते हैं। भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। जिसके चलते स्वच्छता से लेकर स्वास्थ्य तक के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री नवीन शर्मा व प्यारे लाल , घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, राजेश शर्मा, कैप्टन सुरजीत, रणजीत व रमेश सांख्यान सहित अन्य भाजपा के कई पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 15 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर थाना छोटा…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में स्थित Bharat Sanchar Nigam…
लाहौल (रंजित लाहौली ,संवाददाता ), सर्दियों के मौसम की लगभग समाप्ती के बाद आज इस…
लाहौल ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल मााउंटेनियरिंग एव स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्वारा आज केलांग में एक…
नाहन (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 के…
नोहराधार ( निशेष शर्मा ,संवाददाता ), पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में शैक्षणिक…