Categories: Uncategorized

नाहन की गुन्नुघाट निवासी 16 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

गुनूघाट क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक 16 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। निजी स्कूल में पढ़ने वाली यह छात्रा घर पर कमरे में गई और रात करीब 9 बजे यह कदम उठा लिया। परिजनों ने छात्रा को तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार वीरवार रात को छात्रा ने अपने कमरे में यह कदम उठाया जब उसकी मां रसोई में खाना बना रही थी और पिता मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। जानकारी के अनुसार छात्रा अपने स्कूल के टूर पर जाना चाहती थी। परिजनों ने उसे टूर पर भेजने से मना कर दिया। सूत्रों के अनुसार इसी बात से आहत होकर उसने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। गुन्नूघाट पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश मेहता ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एएसपी योगेश रोल्टा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा के शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

7 minutes ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

3 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

4 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

4 hours ago