Uncategorized

युग हत्याकांड के 2 दोषियों की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली, एक आराेपी बरी

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला के चर्चित युग हत्याकांड में निचली अदालत के मृत्युदंड के आदेश को पलट दिया है। सत्र न्यायाधीश द्वारा ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ करार दिए गए इस मामले में हाईकोर्ट ने 2 दोषियों चंद्र शर्मा और विक्रांत बख्शी की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है, जबकि एक सह-आरोपी तेजिंदर पाल को बरी कर दिया गया है।बता दें कि 5 सितम्बर, 2018 को शिमला की सत्र अदालत ने इस अपराध की क्रूरता को देखते हुए तीनों को फांसी की सजा दी थी। दोषियों ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। बचाव पक्ष के वकीलों ने दोषियों की उम्र, जेल में उनके व्यवहार और पारिवारिक स्थिति का हवाला देते हुए मृत्युदंड न दिए जाने मांग की थी। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश राकेश कैंथला की विशेष खंडपीठ ने इन दलीलों और मामले के तथ्यों पर पुनर्विचार करते हुए यह फैसला सुनाया। हालांकि, विस्तृत आदेश अभी आना बाकी है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि कोर्ट ने किन आधारों पर फांसी की सजा को अनुचित माना।बता दें कि 14 जून, 2014 को शिमला के राम बाजार से 4 साल के बच्चे युग काे उसके ही 3 पड़ोसियों ने ही फिरौती के लिए अगवा कर लिया था। तीनों ने युग के पिता से साढ़े तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। जब फिरौती नहीं मिली, तो उन्होंने पत्थरों से बांधकर उसे जिंदा ही पानी से भरे टैंक में फैंक दिया था। अपहरण के 2 साल बाद अगस्त 2016 में भराड़ी के पेयजल टैंक से युग का कंकाल बरामद हुआ था। इस बर्बर घटना ने पूरे हिमाचल को हिलाकर रख दिया था। उस दाैरान पूरे प्रदेश में मासूम युग को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जगह-जगह कैंडल लाइट जलूस निकाले गए और प्रदर्शन हुए थे।  सीआईडी ने इस मामले में 25 अक्तूबर 2016 को चार्जशीट दायर की और निचली अदालत ने रिकॉर्ड साढ़े 10 महीने में सुनवाई पूरी कर 2018 में तीनों को फांसी की सजा दी थी, लेकिन हाईकोर्ट में अपील पर फैसले में 6 साल का समय लग गया। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद युग का परिवार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में न्याय की अंतिम लड़ाई लड़ने का फैसला किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

5 hours ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

6 hours ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

9 hours ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

21 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

21 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago