Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
भारत सरकार एवं निगम मुख्यालय, शिमला के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2025 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े गाँव निरमंड में सफ़ाई कर्मचारियों हेतु सफ़ाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हेल्पऐज इंडिया एवं नगर पंचायत, निरमंड के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर का संचालन डॉ. आदित्य (पीएचसी, रामपुर), डॉ. ज्योत्सना शर्मा और डॉ. प्रदीप कुमार (आयुष विभाग, रामपुर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ डे-केयर सेंटर निरमंड के वरिष्ठ नागरिकों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भी स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं।

करीब 100 सफ़ाई कर्मचारियों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ब्लड टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, सीबीसी, आरएफटी, एलएफटी, विटामिन डी, बी-12, कैल्शियम, टीएफटी और फीवर प्रोफाइल शामिल थे। सभी को स्वच्छता एवं हेल्थ किट (साबुन, मास्क, ग्लव्ज और जूट बैग) भी प्रदान किए गए। कुल मिलाकर 100 लोगों ने शिविर से लाभ प्राप्त किया। परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने कहा कि सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की गरिमा बनाए रखना और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर नगर निगम, रामपुर के कार्यकारी अधिकारी बाबू राम तथा एनजेएचपीएस की उप महाप्रबंधक (सीएसएआर) कौशल्या देवी भी उपस्थित रहीं।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

5 hours ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

5 hours ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

8 hours ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

20 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

20 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago