Categories: Uncategorized

तिलोडधार के भजौड़ और चांदनी में कलाकारों ने दी योजनाओं की जानकारी

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

विकास खंड तिलोडधार की ग्राम पंचायत भजौन के गांव पेदुआ तथा ग्राम पंचायत चांदनी में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के विशेष प्रचार अभियान के तहत फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम में नुक्कड नाटक व समूहगान ‘‘हिमाचल हमारा, प्यारा-प्यारा‘‘ प्रस्तुत किया जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ावर्ग, अल्प संख्यक समुदायों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में स्वर्ण जंयती आश्रय योजना, समाजिक सुरक्षा पेंशन, हिम गगां योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरूक करते हुए बताया कि नशे में संलिप्त कारोबारी की जानकारी पुलिस विभाग को दे तथा सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाता है। कार्यक्रम में प्रधान भजौन गुलाब सिंह, सचिव धनवीर सिंह, प्रधान चांदनी संतोष चौहान, उप प्रधान रिखी राम शर्मा, वार्ड सदस्य किरण, राजेंद्र सहित स्थानिय लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नालागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पुली से नीचे गिरी बाइक; चालक की मौत, एक गंभीर

(ब्यूरो रिपोर्ट ), नालागढ़। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे…

42 minutes ago

जोगिंद्रनगर में जीत का जश्न बना अफरातफरी, उग्र सांड के हमले में 7 लोग घायल

(ब्यूरो रिपोर्ट ), जोगिंद्रनगर, मंडी। नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार देर…

52 minutes ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत, दो घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया…

1 day ago

रामपुर एचपीएस में “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” का शुभारम्भ

रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर जलविद्युत…

2 days ago

लाहौल में पंचायत चुनावों को लेकर मतदान कर्मियों का पहला पूर्वाभ्यास आयोजित

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), केलांग, 16 मई 2026। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026…

2 days ago

धर्मपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 438 पेटियां शराब बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग…

2 days ago