Categories: Uncategorized

रामपुर परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कशोली में अपशिष्ट से कला विषय पर प्रतियोगिता का किया आयोजन

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
रामपुर परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कशोली में अपशिष्ट से कला (Waste to Art)विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को रामपुर एचपीएस द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कशोली में स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) के बारे में जागरूकता लाने के लिए विषय अपशिष्ट से कला (waste to art) पर प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं तक के कुल 40 विद्यार्थीयों ने भाग लिया I इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में कुमारी गुंजन 7वीं की विद्यार्थी को प्रथम पुरस्कार ,द्वितीय पुरस्कार अदिति कक्षा 7वीं और तृतीय पुरस्कार अरुशी को और वरिष्ठ वर्ग में कृतिका 11 वी, प्रथम , अनीश को द्वितीय व पुर्णिमा को तृतीय पुरस्कार तथा चार विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया I सभी 40 विद्यार्थीयों को प्रोत्साहन हेतु स्टेशनरी किट वितरित की गई I इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, ई. विकास मारवाह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सृजनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं, जिससे वे भविष्य में स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

14 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

16 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

16 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

18 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

22 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

1 day ago