Uncategorized

चंबा की सलूणी में ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी की मौत। बेटा घायल मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता),

चंबा के सलूणी के वांगल-मंगलेरा मार्ग पर वीरवार देर शाम आल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त कार में कुल तीन लोग सवार थे। घायल को मेडिकल कालेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद टीएमसी रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज चंबा की मोर्चरी में रखवा दिया है जिन्हें आज परिजनों को सौंपा जाएगा। जानकारी के मुताबिक सलूनी के गगलू गांव का घिसो राम पत्नी रजनी और बेटे मुकेश संग कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद देर शाम घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मंदरोड़ी नाला के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी ढांक से करीब डेढ़ सौ फीट नीचे लुढक़ गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को घायलावस्था में उठाकर वाहन के जरिए उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां चिकित्सक ने घिसो और रजनी को मृत घोषित करार दे दिया। घायल मुकेश की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल के स्कूली बच्चों की मौज! दिवाली पर लगातार 5 दिन की छुट्टियां, 11 नवंबर से खुलेंगे स्कूल

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिए नवंबर का महीना त्योहारों की खुशियां…

5 hours ago

नाहन में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर कड़े से किया वार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय नाहन के विला राउंड क्षेत्र में पुलिस भर्ती की तैयारी कर…

24 hours ago

नाहन हिंसक झड़प पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पथराव मामले में दोनों पक्षों के 11 गिरफ्तार; आज कोर्ट में होगी पेशी

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन के बाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए…

2 days ago

शिमला में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार, शोघी में टैक्सी की तलाशी के दौरान मिली नशे की खेप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते…

3 days ago

नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, 29 अक्टूबर तक धारा 163 लागू; रैली-प्रदर्शन पर रोक

संध्या कश्यप नाहन नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन सख्त, 29 अक्टूबर तक धारा…

3 days ago

राजगढ़ के मयोग गांव में युवक और महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत मयोग गांव में एक युवक…

4 days ago