Uncategorized

प्राथमिक शिक्षक संघ नोहराधार ने विधानसभा उपाध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

नोहराधार में आज प्राथमिक शिक्षक संघ नोहराधार की कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार से एक शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने विनय कुमार को शाल, टोपी और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।इस भेंट के दौरान, संघ के सदस्यों ने उपाध्यक्ष को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों से अवगत कराया। संघ ने खण्ड नोहराधार में एक अलग बी.ई.ई.ओ. ¼BEEO½ कार्यालय भवन की मांग की उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षो से यह कार्यालय बी.आर.सी.सी. ¼BRCC½ भवन में ही चल रहा है जिससे शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।इस दौरान संघ ने बच्चों के शारीरिक विकास के महत्व पर जोर देते हुए, प्राथमिक स्कूलों में ’अंडर-12’ खेलों को फिर से शुरू करने की मांग की।इस दौरान संघ के अध्यक्ष राजेश तोमर, महासचिव जयपाल अदमाईक, जिला पी.टी.एफ. के मुख्य सलाहकार सतपाल, रूप राज कमल, शमशेर जंग, सोमदत्त पुंडीर, राकेश ठाकुर, तपेंद्रसुर्या, भरत सिंह, दिलावर सिंह, देशराज, सुभाष तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

5 hours ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

1 day ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

2 days ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

2 days ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

3 days ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

3 days ago