Uncategorized

कोटखाई के बाघी में पुलिस ने 45 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे तीन युवक

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

चिट्टे के कारोबारियों और नशा करने वाले के खिलाफ लगातार शिमला पुलिस कारवाही जारी है ! लेकिन चिट्टे पर लगाम नहीं लग पा रही है रोजाना चिट्टे के माफिया को पकड़ा जा रहा है ! इसे ही एक मामला कोटखाई के बागी देखने को मिला जहां एक बड़ी खेफ पुलिस द्वारा पकड़ी गई है जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्दार्थ शर्मा ने बताया कि एएसआई विपिन, प्रभारी पीपी बाघी, थाना कोटखाई की सूचना पर थाना कोटखाई में धारा 21, 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दिनांक 18/09/2025 को एक मामला दर्ज किया गया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है! कि आज दिनांक 18/09/2025 को लगभग रात 2:30 बजे, जब वह अपने स्टाफ के साथ गुम्मा के पास गश्त पर थे, उसी समय उन्हें सूत्रों से सूचना मिली कि एक कार संख्या HP55-0031 नारकंडा से बाघी की ओर आ रही है। इस कार में सनी बड़ाइक, रविंदर ठाकुर और रजत कुमार चिट्टा/हेरोइन लेकर आ रहे हैं। इस सूचना पर एएसआई विपिन अपने स्टाफ के साथ बाघी घाटी पहुँचे और नाकाबंदी के दौरान कार संख्या HP55-0031 नारकंडा की ओर से आई, जिस पर ASI विपिन ने उपरोक्त कार को जाँच के लिए रोका। इस कार में उपरोक्त तीन व्यक्ति मौजूद थे और स्वतंत्र गवाह के सामने उपरोक्त वाहन की उचित जाँच की गई और तलाशी के दौरान *45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन* बरामद हुई। इस पर सनी बड़ाईक, रविंदर ठाकुर और रजत कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जाँच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

19 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

20 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

21 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

22 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

1 day ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

2 days ago