Categories: Uncategorized

हिमाचल में आपदा का तांडव, करोड़ों का नुकसान – अब मौसम सुधरने की उम्मीद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को भी बारिश की संभावना है, लेकिन शुक्रवार से मौसम के सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बुधवार को नाहन में बारिश हुई, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही।
सड़कें, बिजली व पेयजल योजनाएं प्रभावित
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में 517 सड़कें अब भी बंद हैं। 441 बिजली ट्रांसफार्मर और 274 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। मंडी जिला आपदा से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 187 सड़कें बंद पड़ी हैं। राहत की बात यह है कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर यातायात सुचारू है।

कांगड़ा में भारी तबाही
कांगड़ा में बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश से 10 कच्चे मकान ढह गए। इसके अलावा 49 अन्य मकानों, 64 गोशालाओं और एक दुकान को नुकसान पहुंचा है। धर्मपुर में सोमवार को आई बाढ़ में लापता हुए दो लोगों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बाढ़ से करोड़ों का नुकसान हुआ है।

अन्य जिलों का हाल

चंबा (डलहौजी): पतरैणी मार्ग पर भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही ठप। मलबा नगर परिषद के विश्राम गृह में गिरा।

हमीरपुर: एक मकान ढह गया।
मंडी (बल्ह): तीन कमरों का मकान क्षतिग्रस्त।
ऊना (बंगाणा): बारिश से खेतों में कटी मक्की की फसल बर्बाद।
किसानों और यात्रियों को राहत
कुल्लू से सेब और सब्जियां बड़ी मात्रा में मंडियों तक पहुंच रही हैं, जिससे किसानों को कुछ राहत मिली है। गगल हवाई अड्डे पर दिल्ली और चंडीगढ़ से सभी उड़ानें समय पर पहुंचीं। हालांकि, एनएच-5 निगुलसरी में भूस्खलन के कारण लगभग 12 घंटे यातायात बाधित रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर एचपीएस में “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” का शुभारम्भ

रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर जलविद्युत…

18 hours ago

लाहौल में पंचायत चुनावों को लेकर मतदान कर्मियों का पहला पूर्वाभ्यास आयोजित

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), केलांग, 16 मई 2026। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026…

18 hours ago

धर्मपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 438 पेटियां शराब बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग…

18 hours ago

खालाक्यार पंचायत में उप-प्रधान चुनाव पर बवाल: नामांकन रद्द, वायरल दस्तावेजों ने खड़े किए सवाल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत खालाक्यार में उप-प्रधान पद के…

18 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय भारत सरकार और एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के…

20 hours ago

कोलर हमले का मुख्य आरोपी दो साथियों संग गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन। जिला सिरमौर के कोलर क्षेत्र में 11…

20 hours ago