Uncategorized

एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नराकास, शिमला (कार्यालय-2)  ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’’’ – 2024-25 के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्‍मानित

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, भूपेन्द्र गुप्ता की अध्‍यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2) को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज “नराकास प्रोत्साहन सम्मान’’’ – 2024-25 के उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिंदी दिवस-2025 और पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के अवसर पर प्रदान किया गया।   इस अवसर पर भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने कहा कि यह सम्मान नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2) के सदस्य केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों एवं बैंकों में राजभाषा नीति के श्रेष्‍ठ कार्य-निष्‍पादन के लिए प्रदान किया गया है।  उन्होंने कहा कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2) आगे भी अपने सदस्य कार्यालयों में राजभाषा में और अधिक प्रयोग के लिए सभी के साथ मिलजुल कर प्रयास करती रहेगी। इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा, निदेशक(कार्मिक), एसजेवीएन ने बताया कि राजभाषा हिन्‍दी के प्रयोग एवं प्रसार की सराहना के लिए इस सम्मान की स्‍थापना संपूर्ण भारत में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के लिए की गई है। इसके अंतर्गत संपूर्ण भारत में गठित नराकास द्वारा प्राप्‍त प्रविष्टियों का मूल्‍यांकन कर राजभाषा नीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य-निष्पादन संबंधी सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखकर किया गया है। यह पुरस्कार अंशुली आर्या, सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के कर कमलों से आशीष पंत, महाप्रबंधक(राजभाषा), एसजेवीएन-सह-सदस्य-सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, शिमला (कार्यालय-2) ने गांधी नगर, गुजरात में आयोजित एक समारोह के दौरान राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्य कार्य-निष्‍पादन हेतु प्राप्त किया।  ‘’नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति” एक आधिकारिक समिति है, जो भारत सरकार के विभिन्न कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों आदि में राजभाषा हिंदी के प्रगति और कार्यान्वयन की निगरानी और प्रोत्साहन हेतु गठित की जाती है। यह समिति विशेष रूप से नगर या क्षेत्रीय स्तर पर कार्य करती है, जिसकी अध्यक्षता उस नगर के वरिष्ठतम केंद्र सरकार के अधिकारी करते हैं। शिमला स्थित नराकास(कार्यालय-2) के अध्यक्ष एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

10 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

10 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

10 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

11 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

14 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

19 hours ago