Uncategorized

गिरीपार का सितारा पवन कुमार रिंटा कॉमनवेल्थ हैंडबॉल चैंपियनशि में आज से दिखाएंगे दमखम

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र की बडोल पंचायत के पंजाह गांव के होनहार हैंडबॉल खिलाड़ी पवन कुमार रिंटा का चयन 01st Commonwealth Men Senior Beach Handball Championship के लिए भारतीय राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप आज से मालदीव के कुलहुधुफुशी में शुरू हो गई है, जो 24 सितम्बर 2025 तक आयोजित होगी।

पवन कुमार रिंटा भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में 19 डोगरा रेजिमेंट में आसाम में तैनात हैं। वर्ष 2013 में खेल कोटे के माध्यम से भर्ती हुए पवन कुमार का चयन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिला सिरमौर और हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

पवन कुमार रिंटा इससे पूर्व भी कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में 53वीं सीनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। साथ ही वे कई बार इंडिया कैंप का हिस्सा भी रहे हैं, लेकिन चोट लगने के कारण कई बार मौके हाथ से निकल गए। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी।

पवन कुमार के पिता बंसी राम रिंटा किसान हैं और बेटे की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। गांव के लोग भी इसे पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान का क्षण मान रहे हैं।

पवन कुमार रिंटा का यह चयन उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति जुनून का नतीजा है। उम्मीद है कि वह इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

1 day ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

2 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

2 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

2 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

3 days ago