मुख्य समाचार

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी में सात दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम संपन्न

ददाहू (हेमंत चौहान,संवाददाता),

ददाहू स्थित राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 8 सितम्बर से 15 सितम्बर 2024 तक सात दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से आई सुश्री मुस्कान चौहान ने सात व्याख्यान प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से परिचित करवाया गया। दिनवार विषय इस प्रकार रहे—बेसिक फाइनेंस का परिचय, नकदी प्रवाह नियंत्रण एवं जोखिम प्रबंधन (बीमा), निवेश के प्रकार, शेयर बाजार की मूल बातें, सही शेयर चुनने हेतु मौलिक विश्लेषण, तकनीकी विश्लेषण एवं सही बैंकिंग, अच्छे और बुरे ऋण की पहचान व कार्यशाला का समापन सुश्री मुस्कान चौहान ने जटिल वित्तीय विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने वित्तीय अनुशासन, निवेश निर्णय और जोखिम प्रबंधन पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही तथा उन्होंने विषयों पर विस्तार से प्रश्न पूछकर लाभ उठाया।इस कार्यशाला का संयोजन करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल के संयोजक डॉ. मिल्ला राम चौहान ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने सुश्री मुस्कान चौहान के प्रयासों तथा करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल वित्तीय जागरूकता प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

8 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

8 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

8 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

8 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

11 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

16 hours ago