नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
TGT (Arts) Association की नाहन मण्डल कार्यकारिणी के गठन हेतु आज एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार अत्री ने की, जिसमें लगभग 25 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मण्डल कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर संदीप शर्मा (GHS मालगांव / को अध्यक्ष चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अंबिका तोमर (GBSSS नाहन) का चयन हुआ। उपाध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार(GSSS धौन), जबकि महासचिव पद के लिए सुभाष चन्द (GMS भम्भी भनाट) निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त साक्षी चौहान (GMS कोटड़ी) को संगठन सचिव, हिमांशु (GHS मंडलाह) को वित्त सचिव तथा आराधना (G(G)SSS नाहन) को प्रेस सचिव चुना गया। मुख्य सलाहकार पद की जिम्मेदारी नागेन्द्र सिंह (GMS थाना कसोगा) को सौंपी गई। जिला प्रतिनिधियों (District Delegates) में सचिन चौहान (GSSS जब्बल का बाग), अर्चना शर्मा (GSSS बनकला ), अजय शर्मा (GBSSS नाहन) और रमेश चन्द (GMS थाना कसोगा) को चुना गया। बैठक का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…