नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी डिपुओं में चने और उड़द की दालों के दाम ₹12 प्रति किलो के हिसाब से बढ़ाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा इस कल्याणकारी राज्य में प्रदेश की दमनकारी सरकार ने डिपूओं में उपलब्ध होने वाले सामान की कीमतों में भारी भरकम इजाफा करके गरीब जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में जीएसटी की दरों में भारी कटौती कर गरीबों और साधनहीन लोगों को महंगाई से निजात दिलाने का काम किया है परंतु दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश सरकार ने सस्ते राशन के डिपो में भी दालों के रेट बढ़ाकर प्रदेश की गरीब जनता के जेब में डाका डालने का काम किया है। विनय गुप्ता ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि सुक्खू सरकार इसी प्रकार से अलोकतांत्रिक फैसले लेकर गरीब जनता पर महंगाई का बोझ लादती रहेगी तो प्रदेश की जनता इस सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…