Categories: Uncategorized

मिशन शक्ति के तहत किन्नौर में 10 दिवसीय जागरूकता अभियान सम्पन्न

किन्नौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

“बेटियों का सम्मान – समाज का अभिमान” नारे को जमीनी स्तर पर सार्थक सिद्ध करने के उद्देश्य से जनजातीय जिला किन्नौर में संकल्प मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए गए 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का समापन आज जिला के स्किबा गाँव में किया गया। समापन अवसर पर अधिवक्ता दीपक नेगी ने पोस्टर-एक्सपर्ट माध्यम से महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं — बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना तथा शगुन योजना की जानकारी विस्तारपूर्वक दी।कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि बेटियाँ केवल परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की शक्ति हैं। उन्हें शिक्षा, समान अवसर और सम्मान देकर ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। लोगों से आह्वान किया गया कि वे बेटों और बेटियों के बीच भेदभाव समाप्त कर, समानता और जागरूकता के वातावरण को मजबूत बनाएं।इस अवसर पर महिला मंडल की प्रधान सुजाता, बाल विकास अधिकारी कल्पा सुभद्रा कुमारी, जिला मिशन संयोजक ईश्वर भगती, संरक्षण अधिकारी मीरा देवी तथा जेंडर स्पेशलिस्ट माला भगती उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

11 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

11 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

11 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

11 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

14 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

19 hours ago