Uncategorized

एम्स चमियाना में सराय निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त ने दिए संयुक्त साइट निरीक्षण करने के आदेश

अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) चमियाना में मरीजों और उनके तीमारदारों के ठहरने के लिए सराय का निर्माण होगा। इसके निर्माण को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।तुलसीराम भगीरथ राम मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी (सूद सभा चंडीगढ़) की ओर से सराय बनाने के प्रस्ताव पर हामी भरी है। सोसायटी ने 150 कमरों और 50 बेड की डोरमेट्री बनाने का प्रस्ताव रखा है। उपायुक्त ने 18 सितंबर 2025 को एसडीएम की अध्यक्षता में संयुक्त साइट निरीक्षण करने के आदेश दिए है, जिसमें अन्य संबंधित अधिकारी भी होंगे। इसके बाद एफसीए की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सराय निर्माण का सारा खर्च सोसाइटी की ओर से वहन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही सराय का डिजाइन भी तैयार किया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि एम्स चमियाना में मौजूदा समय में विभिन्न विभागों की ओपीडी चल रही है। श्री तुलसी राम भागीरथ राम मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी के माध्यम से यहां पर सराय बनाने का प्रस्ताव आया है। इस सुविधा के मिलने से सैकड़ों मरीजों और तीमारदारों को लाभ मिलेगा।इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा, सोसायटी अध्यक्ष आदर्श कुमार सूद सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

3 minutes ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

8 minutes ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

2 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

2 hours ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

2 hours ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

1 day ago