राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा राजगढ़ द्वारा बोहल टालीया गाँव में लोगो के लिय एक दिवसीय वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता बैंक के कर्मचारी प्रिंस भरद्वाज ने की। इस अवसर पर प्रिंस भरद्वाज ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं के लाभों से अवगत करवाते हुए उन्हें इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस दोरान किसान क्रेडिट कार्ड लोन, वेतन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, गृह ऋण व वाहन ऋण जैसी बैंकिंग सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्राहक आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आन लाइन फ्रॉड से बचने के तरीको से भी अवगत कराया।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…