राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा हाब्बन द्वारा राणाघाट में एक वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक हेमिन्दर ठाकुर ने की। उनके साथ कार्यकारी सहायक गगनदीप गुप्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में जानकारी दी। हमिंन्द्र ठाकुर ने उपस्थित पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं के लाभों से अवगत करवाते हुए उन्हें इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कार्यकारी सहायक गगनदीप गुप्ता ने किसान क्रेडिट कार्ड लोन, वेतन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, गृह ऋण व वाहन ऋण जैसी बैंकिंग सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्राहक आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आन लाइन फ्रॉड से बचने के तरीको से भी अवगत कराया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान वेदप्रकाश, पंचायत सचिव, उपप्रधान व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…