Uncategorized

राजगढ़ टैक्सी यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
टैक्सी यूनियन राजगढ़ की बैठक सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस राजगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में राजेश कुमार (राजा) को प्रधान, हंसराज को उपप्रधान, दौलतराम व देवराज को संयुक्त सचिव, कैशियर मनीष कुमार, अमर रोका और परसराम को मुख्य सलाहकार तथा इंद्रजीत सिंह को संस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित प्रधान राजेश कुमार (राजा) ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन में वर्तमान में लगभग 47 सदस्य जुड़े हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे टैक्सी चालकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। बैठक में चुने गए प्रतिनिधियों को यूनियन के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रतिनिधियों ने यूनियन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ भी ली।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

6 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago