Categories: Uncategorized

सुल्तानपुर (सोलन) ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं Re-KYC अभियान का सफल आयोजन

सुल्तानपुर(हेमंत चौहान,संवाददाता),

वित्तीय सेवा विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा देशभर में 1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत कार्यालय सुल्तानपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही तथा उन्हें विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।इस कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक शिमला से उपमहाप्रबंधक श्री पीताम्बर अग्रवाल , अग्रणी जिला प्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक राहुल जोशी, अग्रणी जिला प्रबंधक सोलन श्रीमती तमन्ना मोदगिल और ,संजीव कुमार यूको बैंक सुल्तानपुर शाखा प्रबंधक ,अभिषेक सुल्तानपुरी संजय कुमार उपप्रधान ,एलडीएम ऑफिस सोलन से अजय ठाकुर व विभिन्न बैंकों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला से उपमहाप्रबंधक श्री पीताम्बर अग्रवाल ने Re-KYC की अनिवार्यता पर बल देते हुए उपस्थित जनों को वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं Re-KYC, डिजिटल वित्तीय लेनदेन में सावधानी एवं धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 बैंक ग्राहकों ने भाग लिया, कार्यक्रम के दौरान लगभग 10 खातों कि आन-स्पॉ Re-KYC की गई तथा कई लाभार्थियों ने मौके पर ही बीमा एवं पेंशन योजनाओ में नामांकन कराया।कार्यक्रम के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक शिमला से उपमहाप्रबंधक श्री पीताम्बर अग्रवाल ने Re-KYC, प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) इत्यादि, प्रमुख वित्तीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक बैंक ग्राहकों जानकारी दी । इस शिविर के दौरान विभिन्न बैंकों ने भाग लिया शिविर में यूको बैंक, एसबीआई ,जोगिंद्रा बैंक ,। सभी बैंकों के अधिकारी इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे । इन सभी बैंकों द्वारा Re-KYC की गई।उल्लेखनीय है कि वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक शिविर आयोजित कर जनधन योजना, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन योजनाओं, Re-KYC तथा डिजिटल सुरक्षा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है।अंत में सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा अथवा बैंकिंग कोरेस्पॉन्डेंट से संपर्क कर इन योजनाओं का लाभ उठाएं तथा वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago