Categories: Uncategorized

बारिश के कहर से बगेरना में नरेश के परिवार पर टूटा मुसीबत का पहाड़

राजगढ़(ब्यूरो चीफ,पवन तोमर),


जमीन धंसने से मकान पर मंडराया खतरा-परिवार सदमें में

भारी बारिश के मंजर ने राजगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुड़ु लवाणा के बगैरना में एक परिवार को बेघर कर दिया है । जिससे पूरा परिवार सदमें में हैं । प्रभावित परिवार के मुखिया नरेश कुमार ने बताया कि उनके घर के आसपास की करीब एक सौ मीटर जमीन धंसने लगी है जिससे उनके घर के आगे करीब छः इंच की दरार आने से इनका मकान खतरे की जद में आ गया है । नरेश कुमार का कहना है कि दो सिंतबर की रात्रि को मकान का कुछ हिस्सा धंसने लगा था । जिससे उनकी चिंताएं बढ़ने लग गई थी । उन्होने बताया कि वह सनौरा नेरीपुल सड़क के बगेरना में एक छोटा से ढाबा चलाते हैं और इनका मकान भी होटल से निचली तरफ को है । रात्रि को वह होटल में सो गए जब वह प्रातः नीचे घर को गए तो उनके होश उड़ गए । मकान के अगले हिस्सा में करीब आधा फुट की दरार आ गई थी और धीरे धीरे मकान धंसने की कागार में आ गया है ।नरेश कुमार ने रोते हुए बताया कि उनका दस आदमी का परिवार है इनको लेकर अब वह कहां जाएंगे । उन्होने बताया कि ढाबा में लोगों के जूठे बर्तन मांज कर पाई पाई जोड़ कर बड़ी गरीबी में मकान बनाया था जोकि जमीन धंसने से कभी भी ढह सकता है । उन्होने बताया कि फिलहाल उन्होने साथ लगते गांव टैंला में एक मकान लिया है जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहना पड़ेगा । उन्होने बताया कि अभी तक मौके पर पंचायत प्रधान और राजस्व विभाग से कोई प्रतिनिधि नहीं पहूंचा है ।एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी । बताया कि नायब तहसीलदार नोहरी पझौता को मौके का जायजा लेने और प्रभावित परिवार के ठहरने की व्यवस्था करने के आदेश कर दिए गए है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago