Categories: Uncategorized

ऊना जिले में 334 करोड़ के नुकसान के बीच राहत व बहाली कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है जिला प्रशासन

ऊना(अक्की रतन,संवाददाता),

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में डीसी जतिन लाल ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला से ऑनलाइन माध्यम से ऊना जिले समेत प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन राहत व बहाली कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि लोगों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्रतम राहत उपलब्ध कराने का काम इसी तत्परता से जारी रखें।उपायुक्त ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार जिले में कुल 334 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 185 करोड़, जलशक्ति विभाग को 125 करोड़ तथा बिजली विभाग को 24 करोड़ रुपये का नुकसान शामिल है।उन्होंने बताया कि जिले में लगभग सभी स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग भदसाली क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि अन्य सभी प्रमुख मार्ग बहाल किए जा चुके हैं। कुछ संपर्क मार्ग भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं, जिनकी बहाली युद्धस्तर पर की जा रही है।अंब और बंगाणा उपमंडलों में कुछ रिहायशी मकानों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की गई है तथा और मदद के लिए मामलों को शीघ्र स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा।बैठक में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक अमित यादव और सभी विभागों के प्रमुख उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में उपस्थित रहे तथा वर्चुअल रूप से बैठक से जुड़े|

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

5 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

7 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

8 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

8 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago