Categories: Uncategorized

सिरमौर के विजट मंदिर में मध्यरात्रि को गूंज उठी नौबत – क्षेत्र में फैली रहस्यमयी चर्चा

नौहराधार (हेमंत चौहान ,संवाददाता),


सिरमौर ज़िला के नौहराधार के समीप स्थित प्राचीन विजट मंदिर (कदयोन) में गत 2 सितम्बर की मध्यरात्रि को घटी एक चमत्कारिक घटना पूरे क्षेत्र ही नहीं बल्कि हिमाचल भर में चर्चा का विषय बन गई है।मंदिर में रात्रि लगभग 2:00 बजे बिना किसी बाजगी (वादक) की उपस्थिति के नौबत बजने लगी, जिसे आसपास के कई ग्रामीणों ने स्वयं सुना। यह दृश्य किसी को भी आश्चर्यचकित करने के लिए पर्याप्त था। स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं कि इस मंदिर में पूर्व में भी ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी हैं, लेकिन आधुनिक समय में अचानक नौबत बजना समाज के लिए अत्यंत रहस्यमयी माना जा रहा है।क्षेत्र के कई पुजारियों व प्रबुद्ध व्यक्तियों का कहना है कि हिमाचल वास्तव में देवभूमि है, जहां देवी-देवताओं के प्रति आस्था और चमत्कारिक घटनाओं की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है।पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने बताया कि प्राचीन लोकगाथाओं और इतिहास में इस मंदिर के चमत्कारों का वर्णन मिलता है। उन्होंने कहा कि लोकगीत – “किले दे कदोयणो, बोलो पाणी रे दीवे रे नाराणा, पूजा कोरणी बिजटो री” – इसी मंदिर से जुड़ा है, जिसमें वर्णन है कि कभी यहां पानी के दिए स्वयं प्रज्वलित होते थे।उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज में कुछ लोग देवी-देवताओं की पवित्रता को खंडित कर रहे हैं। घटती आस्था और मंदिरों में बढ़ते अपराधों के चलते देवशक्तियां भी क्षीण होती जा रही हैं। उनके अनुसार यही कारण है कि हिमाचल जैसे देवभूमि में प्राकृतिक आपदाएं, बादल फटना और भू-स्खलन जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।अंत में उन्होंने कहा कि यदि समाज ने समय रहते आस्था और पवित्रता की रक्षा के प्रयास नहीं किए, तो देवताओं के कोप और प्राकृतिक आपदाओं की विनाशलीला और भी गंभीर रूप ले सकती है।विजट मंदिर की यह घटना आज पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

19 hours ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

23 hours ago

तीन बहनों का इकलौता भाई था 11 वर्षीय अनिकेत, असमय मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…

2 days ago

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

3 days ago

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भगानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विजिलेंस ने 10,050 रुपये के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…

3 days ago

राजगढ़ में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…

4 days ago