Categories: Uncategorized

डॉ बिन्दल ने साधा निशाना : खैरी पेयजल योजना को सुचारु चलती तो नाहन में पेयजल की दिक्कत न होती

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन शहर दशकों तक पेयजल की समस्या से जूझता रहा। खैरी ऊठाऊ पेयजल योजना, नहर स्वार पेयजल योजना दोनों का संवर्धन हमने बहुत प्रयासों के साथ किया जिस पर लगभग 13 करोड़ रूपये व्यय हुआ। तत्पश्चात गिरी पेयजल योजना का निर्माण किया गया जिसके बाद पीने के पानी की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई।  डॉ.बिन्दल ने कहा कि विगत 7 दिन से जहां लगातार सब तरफ पानी ही पानी है परन्तु नाहन शहर में पीने का पानी नदारद है, कारण है केवल सरकार की लापरवाही और बेरूखी। 
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गिरी पेयजल योजना के पंप हाउस नदी में पानी अधिक होने के कारण पंपिग के लिए बंद कर दिए गए हैं जिसके कारण शहर में पानी की सप्लाई बाधित हुई है। परन्तु दुखदाई बात यह है कि खैरी ऊठाऊ पेयजल परियोजना को पिछले डेढ़ साल से जंग लगने के लिए छोड़ दिया गया है। न सरकार और न ही प्रशासन ने इसकी चिंता की और शहर की एक लाईफ लाईन बंद पड़ी है। काश उसे चलाकर रखा होता तो आपातकाल में खेरी ऊठाऊ पेयजल योजना नाहन की जनता की प्यास बुझाने के लिए अतिरिक्त साधन के रूप में इस्तेमाल की जा सकती थी। 
 डॉ. बिन्दल ने कहा कि बहुत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि नई योजना तो वर्तमान सरकार ने नहीं बनानी परन्तु पुरानी योजनाओं को बंद करना इस सरकार की कार्यप्रणाली में शामिल है। सरकार को चाहिए कि बिना देरी के खैरी पेयजल परियोजना को दुरूस्त करके शहर को पेयजल उपलब्ध करवाकर जनता को राहत प्रदान करे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago