ऊना (अकी रतन),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाई में शनिवार को प्रधानाचार्य निर्मल कुमार की अगुवाई एवम अभिभावकों एवम अध्यापक वर्ग की उपस्थिति में मेगा पीटीएम का सफल आयोजन किया गया । जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों ने नई शिक्षा नीति 2020 के ऊपर स्कूल स्टाफ के साथ चर्चा की । बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा करना तथा स्विफ्ट चैट ऐप के उपयोग को बढ़ावा देना रहा। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को स्विफ्ट चैट ऐप की विशेषताओं से अवगत कराया, जिसमें छात्रों की उपस्थिति, मूल्यांकन, गृहकार्य एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध होती है। अभिभावकों को स्विफ्ट चैट ऐप पर अपने बच्चों का पंजीकरण करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों की आपार आईडी पर चर्चा की । साथ ही शिक्षा संवाद का भी आयोजन किया । इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…