Uncategorized

देश राज शर्मा ने जताया आभार, 642 टीजीटी शिक्षकों को मिला प्रवक्ता पद का तोहफा।

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

सिरमौर जिले से व्याख्याता हिंदी एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर देश राज शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद सरकार ने जो निर्णय लिया है, उससे शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रदेश सरकार ने 642 टीजीटी शिक्षकों को प्रवक्ता (लेक्चरर) पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, कॉमर्स, गणित, भूगोल, संस्कृत, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषयों के शिक्षक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 26 शारीरिक शिक्षा (PET) अध्यापकों को भी प्रवक्ता बनाया गया है। देश राज शर्मा ने कहा कि “यह फैसला शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देगा और शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाएगा।”

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

6 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

7 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

7 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

7 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

13 hours ago