Categories: Uncategorized

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी में दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

ठियोग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 21 अगस्त, 2025 की शाम लगभग 6:30 बजे एएसआई अश्विनी कुमार पुलिस टीम सहित गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पंजाब के दो युवक ठियोग के सरकारी डिग्री कॉलेज के पास एकांत वाटिका क्षेत्र में कार (नंबर PB 01D-1603) में चिट्टा की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में 7.730 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) पैकिंग सहित बरामद किया गया।पुलिस ने मौके से आरोपी बलवंत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव छीनीवाल खुर्द, तहसील व जिला बरनाला (पंजाब) और दलविंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव टिकरीवाल, तहसील व जिला बरनाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

21 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago