Uncategorized

सराहां से उभरी प्रतिभा – कथेर मल्होटी की बेटी वैशाली ने नीट में रचा इतिहास, मंडी मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला

सराहां (निशेष शर्मा, संवाददाता),

पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत महलोग लालटिकर के कथेर मल्होटी गांव की बेटी वैशाली शर्मा ने नीट की कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वैशाली का चयन लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, मंडी में चिकित्सक की पढ़ाई के लिए हुआ है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वैशाली ने करियर एकेडमी नाहन से +2 की पढ़ाई की थी और हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 10वां स्थान हासिल किया था। इसी साल उन्होंने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा पास कर मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाया।

वैशाली के पिता सुरेश शर्मा शिक्षा विभाग में इतिहास के प्रवक्ता हैं, जबकि माता वर्षा शर्मा गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी छात्रा की सफलता पर हर्ष जताया। वैशाली ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत के बिना कोई भी मंजिल हासिल नहीं की जा सकती।

गौरतलब है कि वैशाली की बड़ी बहन भी पहले से मेडिकल कॉलेज नाहन से MBBS की पढ़ाई कर रही है। ऐसे में दोनों बहनों ने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

19 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago