मुख्य समाचार

शहर में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सोलन पुलिस का नया प्लान, लोगों से की जा रही शामती बाईपास का इस्तेमाल करने की अपील

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

सोलन शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है सबसे बड़ा कारण है लोगों को उचित पार्किंग सुविधा न मिल पाना लेकिन इन सबके बीच सोलन पुलिस ने शहर में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए नए सिरे से कार्य करना शुरू कर दिया है। इसके लिए सोलन पुलिस ने आंजी और राजगढ़ बिफिरकेशन पर 2-2 पुलिस जवानों की तैनाती की है ताकि जो लोग सोलन से राजगढ़ या फिर राजगढ़ से कुम्हारहट्टी, शिमला या चंडीगढ़ जाना चाहते है तो वे शामती बाईपास का प्रयोग करे। इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि शहर में ट्रैफिक सुचारू रूप से चले इसके लिए सोलन पुलिस लगातार कार्य कर रही है इसके लिए शामती बाइपास से अधिकतर ट्रैफिक चलाया जाए ताकि लोग बाजार में ट्रैफिक जाम में न फंसे इसके लिए आंजी और राजगढ़ बिफरकेशन पर 2-2 पुलिस जवानों की तैनाती की गई जो लोगों से शामती बाईपास का प्रयोग करने का आग्रह कर रहे।

उन्होंने बताया कि इसमें लोगों का साथ भी सोलन पुलिस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक शिफ्ट में 4 पुलिस जवान यहां पर ड्यूटी पर तैनात है।उन्होंने कहा कि सुबह शाम जब शहर में ट्रैफिक ज्यादा रहता है तो ऐसे में पुलिस इन दो जगहों पर लोगों से शामती बाईपास का इस्तेमाल करने का आग्रह कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह मुहिम जारी रहेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

1 hour ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

2 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago