Uncategorized

नाहन बस स्टैंड पर 22 वर्षीय युवती की मौत,

नाहन (संध्या कश्यप),

नाहन शहर के कच्चा टैंक क्षेत्र स्थित मुख्य बस स्टैंड पर सोमवार सुबह अचानक चक्कर आने से 22 वर्षीय युवती की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पूनम शर्मा उम्र 22 वर्ष अचानक गिर पड़ी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पूनम शर्मा उम्र 22 वर्ष पुत्री विद्या दत्त शर्मा, निवासी धीरथ पंचायत बनेठी, नाहन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पूनम किसी काम से नाहन आई थी। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वह बस स्टैंड परिसर में गिर गई। स्थानीय लोगों ने उसे तुंरत गंभीर हालत में नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही युवती के माता-पिता भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि पूनम पहले से दिल की बीमारी (हार्ट प्रॉब्लम) से पीड़ित थी और इलाज करवाने ही नाहन आई हुई थी। मेडिकल कॉलेज में पीड़िता का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

13 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago