Uncategorized

नाहन कच्चा टैंक थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के लापता

नाहन(संध्या कश्यप),

सिरमौर जिला के नाहन कच्चा टैंक थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार सैनी (52), निवासी गांव नेहर-सबार, डाकघर चलाना, तहसील रेणुका जी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 15 अगस्त को सुनील कुमार सैनी टोन्डा–नाहन प्राइवेट बस में सवार होकर नाहन पहुंचे थे। बस शाम करीब 6:15 बजे नाहन बस स्टैंड पर पहुँची थी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में वे 6:24 बजे तक देखे गए, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला।परिजनों के अनुसार, लापता होने के समय उन्होंने सफेद कमीज, काली/नीली पैंट और काली टोपी पहन रखी थी और एक काला बैग साथ था। उनके पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिससे संपर्क किया जा सके। घर न लौटने और किसी रिश्तेदार के पास न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।परिवार व पुलिस आमजन से मदद की अपील की है । यदि किसी भी व्यक्ति के पास सुनील कुमार सैनी के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह मोबाइल नंबर 82191-20559 या 78073-92034 पर संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नाहन (01702-222223) पर भी दी जा सकती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

14 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

16 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

17 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

17 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

2 days ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

2 days ago